Sign In

शनि अमावश्या या शनैश्चरी अमावश्या:  अपनाये ये 10 सरलतम उपाय और प्रसन्न करे भगवान शनि देव को

शनि अमावश्या या शनैश्चरी अमावश्या: अपनाये ये 10 सरलतम उपाय और प्रसन्न करे भगवान शनि देव को

Article Rating
4.5/5

शनि अमावश्या या शनैश्चरी अमावश्या जो की इस वर्ष 2021 में फाल्गुन महीने के कृष्ण-चतुर्दशी अर्थात महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 13 मार्च को पड़ रही है,  फाल्गुन महीने में पड़ने के कारण  इस अमावश्या को फाल्गुन अमावश्या भी कहा जाता है। 

शनिवार के दिन पड़ने के कारण इस अमावश्या को  शनि अमावश्या या शनैश्चरी अमावश्या का नाम दिया गया परन्तु नाम के साथ-साथ इस अमावश्या का अपना ही एक अलग महत्व है ।

इसदिन लोग शनिदेव की आराधना कर अपने कर्मो के लिए क्षमा याचना करते है तथा सुखद भविष्य की कामना करते है। तो, आइये सबसे पहले हम शनि अमावश्या के दिन पड़ने वाले शुभ मुहूर्त को जानते है:

शनि अमावश्या या शनैश्चरी अमावश्या की पूजा अर्चना के लिए शुभ मुहूर्त : इस वर्ष शनि अमावश्या पूजा का शुभ मुहूर्त,

दिन शुक्रवार 12 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजकर 4 मिनट से आरम्भ होकर दिन शनिवार 13 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। 

फाल्गुन महीने के शनिवार को पड़ने के कारण इस अमावश्या के दिन हमे भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजा अर्चना के साथ-साथ कुछ ऐसे उपायों की भी सहायता लेनी चाहिए जिनसे शनि देव प्रसन्न होकर, हमे हमारे बुरे कर्मो के लिए क्षमा करे और आने वाले भविष्य में उचित कर्म और अच्छाई के रास्ते पर भी चलना सिखाये । आज हम आपको शनि देव को इस शनि अमावश्या पर कैसे प्रसन्न करे इसके लिए 10 उपायों से सांझा करवा रहे है , ये उपाय सिर्फ शनि अमावश्या पर ही नहीं, आप इन्हें हर शनिवार, शनि प्रदोष, शनि की साढ़ेसाती और ढैया पर भी उपयोग में ला सकते है। तो, चलिए जानते है, 

शनि अमावश्या या शनैश्चरी अमावश्या पर शनि देव को प्रसन्न करने के 10 निम्नलिखित उपाय :

  1. भगवान शनिदेव को सरसो का तेल अति प्रिय है इसलिए आप शनि अमावश्या के दिन प्रातः कालीन स्वच्छ होकर शनि मंदिर जाकर, शनि देव पर सरसो का तेल अर्पित करे तथा शनिदेव को कुछ मीठा चढ़ा कर भगवान शनिदेव का मंत्र “ऊँ शं शनैश्चाराय नमः” का जाप करे।आप भी प्रसाद मंदिर में ही खाये और मंदिर में ही अपने हाथ पाँव जल से शुद्ध करके वापस घर लौटे।
  2. शनिवार के दिन प्रातः कालीन स्वच्छ होकर आप महामृत्युंजय मंत्र का जप करे, भगवान शनिदेव, महादेव के बहुत बड़े भक्त है, इस मंत्र के जप करने से आपको न सिर्फ महादेव बल्कि शनिदेव का भी आशिर्बाद प्राप्त होगा और अकालमृत्यु जैसे बड़े बवंडर से भी आप आसानी से बहार निकल जायेंगे।
  1. यदि आपकी कुंडली में शनि अशुभ फल दे रहे या आप साढ़ेसाती या शनि महादशा/अन्तर्दशा /दशा से गुजर रहे तो आप कुछ चीजे अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करे। जैसे की आप मांश मदिरा का सेवन बंद कर दे तथा अपने भोजन में कालीमिर्च और काले नमक का सेवन करना शुरू कर दे।
  2. हमारे धर्मशास्त्रों के अनुसार एकबार हनुमान जी ने भगवान शनि देव के प्राणो की रक्षा की थी इसलिए जो कोई भी हनुमान जी की आराधना करता है उससे शनि देव बेहद प्रसन्न होते है इसलिए शनिवार के दिन किसी निकट हनुमान मंदिर जाकर, हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाए तथा उस दिन बंदरो को भी भुने हुए चने और गुड़ खिलाये, ये उपाय आपको आकस्मिक लाभ की और ले जायेगा।
  3. लाल किताब के अनुसार कुत्तो में 3 ग्रहो के बुरे प्रभावों को दूर करने की शक्ति होती है । ये तीन गृह राहु, केतु और शनि है, इसलिए हर शनिवार आप एक काले कुत्ते को मीठी रोटी अवश्य खिलाये। इससे आपको न सिर्फ शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा बल्कि राहु केतु के दुष्प्रभावों से भी आप बच जायेंगे ।
  4. इस शनि अमावश्या के दिन आप भगवान शिव का अभिषेक काले तिल से कर सकते है। यह माना जाता है की काले तिल भगवान शिव को अर्पण करने से भगवान शनि देव प्रसन्न होंगे तथा आपके रोग और ऋण खत्म होंगे।
  5. अब जो उपाय हम आपको बताने वाले है यह शनि की साढ़ेसाती और ढैया में भी काफी मददगार साबित होगी, प्रत्येक शनिवार सुबह या शाम को आप पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दिया जलाये। हिन्दू मान्यता के अनुसार पीपल के पेड़ में बहुत सारे देवी-देवियो का वास होता है। दिया जलाने के पश्चात पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा भी करे, और सच्चे मान से प्रार्थना करे ।
  6. हर शनिवार कौवो को रोटी दे, हिन्दू मान्यता अनुसार कौवा शनिदेव का वाहन भी है और उनका प्रिय मित्र भी, इसलिए कौवो को भोजन देने से शनिदेव अत्यंत प्रसन्न होते है ।
  7. हिन्दू धर्मशास्त्र और मान्यता अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए हर शनिवार आप काली गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाये। और रोटी खिलाते समय अपने कष्ट को मन ही मन बोले।  आपके कष्ट बहुत जल्द ही समाप्त हो जायेंगे।
  8.  सबसे आखिरी और सबसे चमत्कारी उपाय जो हम बताने जा रहे है वह है, हर शनिवार आप सरसो के तेल की कुछ बूँदे कच्ची जमीन पर गिराए और मन ही मन शनिदेव से अपने कष्टों को दूर करने के लिए विनती करे, यह एक चमत्कारिक टोटका है, कुछ ही दिनों में शनि देव की कृपा से आपके सारे दुःख अवश्य दूर हो जायेंगे। 

   
आप इन उपायों से भगवान शनिदेव को प्रसन्न करे और एक सुखी- स्वस्थ्य जीवन जिए।  जय शनि देव !